फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनेलो को मजबूत करने में जुटें कार्यकर्ता : अभय

Sat, 15 Aug 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान मंच पर मौजूद चौधरी अभय सिंह चौटाला व अन्य। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर/रादौर। इनेलो की ओर से शुक्रवार को जिला कार्यालय और रादौर के सफल पैलेस में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया।
यमुनानगर में पूर्व विधायक दिलबाग सिंह और रादौर में हलका प्रधान सर्वप्रिय जठलाना की देखरेख में हुए सम्मेलन में इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत करने के लिए जुटने का आवाहन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा को सत्ता से बाहर करने और कांग्रेस को सबक सिखाने का मन बना चुकी है। यदि बूथ स्तर पर संगठन मजबूत होगा तो इनेलो को सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जननायक चौधरी देवीलाल के जन्मदिवस पर नूंह मेवात में होने वाली सम्मान दिवस रैली में पहुंचने का न्योता दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें