फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टील फैक्टरी में गर्म लावा गिरने से कर्मचारी की मौत

विज्ञापन
फैक्टरी में गर्म लावा से झुलसने पर हुई युवक की मौत के मामले की जानकारी देते परिजन। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के गांव पलूडी माजरा स्थित एक स्टील फैक्टरी में भट्ठी से निकला गर्म लोहा ऊपर गिरने से प्रतापनगर के कांसली निवासी मोहिन खान (22) की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने फैक्टरी मालिकों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। मृतक मोहिन खान का तीन माह बाद ही निकाह होना था। पुलिस ने 174 के तहत कार्रवाई कर जांच शुरू कर दी है।
कांसली निवासी सोनू खान ने बताया कि वह अपने भाई मोहिन खान के साथ हिमाचल प्रदेश के गांव पलूडी स्थित इंडियन स्टील फैक्टरी में काम करता है। वह दोनों मंगलवार की रात क फैक्टरी में काम पर गए थे। भाई मोहिन खान भट्ठी पर कार्य कर रहा था। इस भट्ठी से ही पिघला हुआ लावा निकलता है, जिससे एंगल बनता है। जब उसका भाई भट्ठी पर काम कर रहा था तो अचानक लावा उसके ऊपर गिर गया। इससे मोहिन गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्टरी मैनेजर ने एंबुलेंस की मदद से उसके भाई मोहिन खान को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। आरोप है कि एंबुलेंस में प्राथमिक चिकित्सा का भी कोई सामान नहीं था। इस दौरान उसका भाई तड़पते हुए ही अस्पताल तक आया। वहां देर रात करीब एक बजे उसके भाई ने दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि फैक्टरी में सुरक्षा संबंधित कोई उपहरण नहीं थे। युवक की मौत की सूचना पुलिस को दी गई। इस पर पावंटा साहिब थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस का कहना था कि मामले में 174 के तहत कार्रवाई की गई है। शिकायत मिलने पर जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें