फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नालों की सफाई के दूसरे चरण का काम शुरू

Sun, 19 Apr 2026 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
छछरौली मोड़ पर नालों की सफाई करते सफाई कर्मचारी। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


व्यासपुर। बरसात को ध्यान में रखते हुए ग्राम पंचायत ने नालों की सफाई का कार्य तेजी से शुरू कर दिया है। जलभराव से निजात दिलाने के उद्देश्य से पंचायत द्वारा यह अभियान चरणबद्ध तरीके से चलाया जा रहा है। पहले चरण की सफलता के बाद अब दूसरे चरण का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।
पहले चरण में शिव चौक से अजात आश्रम तक नालों की सफाई का कार्य पूरा किया गया था। इस दौरान नालों में जमा गंदगी, प्लास्टिक कचरा और अन्य अवरोधों को हटाया गया, जिससे जल निकासी की व्यवस्था बेहतर हुई। अब दूसरे चरण में शिव चौक से कपालमोचन बाईपास होते हुए राधा स्वामी सत्संग घर तक नालों की सफाई का कार्य जारी है।
विज्ञापन

इस मार्ग पर कई स्थानों पर लंबे समय से गंदगी जमा थी, जिसे अब व्यवस्थित तरीके से हटाया जा रहा है। पंचायत द्वारा यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि सफाई के दौरान निकाले गए कचरे का सही तरीके से निपटान किया जाए, जिससे दोबारा नालों में रुकावट न पैदा हो।
विज्ञापन

इस संबंध में पंकुश खुराना ने बताया कि पंचायत का मुख्य उद्देश्य है कि बारिश के मौसम में किसी भी प्रकार की जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि इसी को ध्यान में रखते हुए पहले से ही सफाई कार्य शुरू कर दिया गया है, ताकि पानी की निकासी सुचारू बनी रहे और लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें