फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने ली दहेज न लेने की शपथ

Sun, 19 Apr 2026 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
रादौर के सरकारी स्कूल मंधार में शपथ लेते विद्यार्थी व स्टाफ। स्कूल
विज्ञापन
रादौर। राजकीय उच्च विद्यालय मंधार में शनिवार को एक कार्यक्रम करवाया गया। इसमें राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद गुड़गांव के अंतर्गत स्कूल के बच्चों को प्रार्थना सभा में दहेज की कुरीतियों के बारे में बताया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्राचार्य रोहित अरोड़ा ने की। वहीं, स्टाफ सदस्य उमा कांबोज ने सभी बच्चों को दहेज की बुराई और रोकथाम के बारे में जानकारी दी। स्कूल के सभी बच्चों को दहेज न लेने के लिए शपथ भी दिलाई गई। बच्चों को अपने आसपास सभी को इस बीमारी को खत्म करने के लिए लोगो को जागरूक करने के लिए कहा गया। इस दौरान उमा कांबोज, राजेश, सुशील, प्रीति सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें