जगाधरी। भाजपा जिला कार्यालय यमुना कमल में जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें मुख्य अतिथि करनाल के विधायक एवं जगाधरी विधानसभा प्रभारी जगमोहन आनंद व विशिष्ट अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर रहे। जगमोहन आनंद ने कहा किया कार्यकर्ताओं को मेरा बूथ सबसे मजबूत रणनीति पर काम करना है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में परिवारवाद के लिए कोई भी जगह नहीं है। भाजपा में कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान दिया जाता है, भाजपा में मेहनत करके कोई भी व्यक्ति किसी भी उच्च पद तक पहुंच सकता है।
कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि भाजपा सरकार व भाजपा संगठन ने सदैव जनहितों को प्राथमिकता दी है और अंत्योदय के तहत काम करना सरकार की प्राथमिकता है। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, भाजपा में कार्यकर्ताओं को पूरा मान-सम्मान दिया जाता है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली के सशक्त नेतृत्व व मार्गदर्शन में हरियाणा तेज गति से आगे बढ़ रहा है। पूर्व मंत्री कंवरपाल ने कहा कि विधायक आनंद के मार्गदर्शन से हर कार्यकर्ता का मनोबल बढ़ा है। बैठक का संचालन जिला महामंत्री प्रवीण खदरी व जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह राणा ने किया।