फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गेटबॉल में तीन देशों को हराकर जीती ट्रॉफी

Thu, 04 Dec 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विजेता प्रतिभागियों के साथ कोच व अन्य। आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



यमुनानगर। अंतरराष्ट्रीय गेटबॉल में प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने तीन देशों को खिलाड़ियों को पराजित करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की है। यह प्रतियोगिता ओडिसा के कलिंगा स्टेडियम में करवाई गई। इसमें प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया।
टीम में शामिल जिले के खिलाड़ियों को प्रदर्शन बेहद उत्कृष्ट रहा। टीम की शानदार जीत से खेल प्रेमियों में उत्साह है।हरियाणा गेटबॉल के चेयरमैन जगबीर संधू ने बताया कि कलिंगा स्टेडियम में हुई अंतरराष्ट्रीय गेटबॉल मैच में प्रदेश की टीम ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। इस दौरान टीम ने इंडोनेशिया, ताइवान व जापान टीम के खिलाड़ियों को धूल चटाते हुए ट्रॉफी जीती।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम में शामिल रोहित गुंदियानी, वंश गुंदियानी, गुरकिरण मुस्तफाबाद, सन्नी गुंदियाना, संदीप पाल, राहुल सोंटा, शिवम, सागर, जश्न, दपिंद्र, यश, टविस, रोहित ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इस गेटबॉल मैच में हरियाणा टीम के कोच सुरिंद्र सिंह व बीरभान कुरुक्षेत्र की मुख्य भूमिका रही। खिलाड़ियों ने प्रदेश व देश का नाम अंतरराष्ट्रीय पटल पर चमकाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें