फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: राष्ट्रीय जंबूरी में जिले का पहला स्थान

Thu, 04 Dec 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
प्रतियोगिता की विजेता टीम के साथ मुख्य अति​थि व स्टाफ। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




जगाधरी। भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की जिला टीम ने लखनऊ में हुई 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी शिविर में शानदार प्रदर्शन किया है। इस दौरान जिला टीम ने राष्ट्रीय फिजिकल डिस्प्ले प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम ने जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया है। लौटने पर टीम का जोरदार स्वागत किया गया।
इस दौरान मॉडल टाउन के शहीद नवीन वैद्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सम्मान समारोह हुआ। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलता बक्शी मुख्यातिथि रहीं। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी विजेता स्काउट्स, गाइड्स, मास्टर्स व कप्तान को स्मृति चिन्ह, प्रमाणपत्र व पदक देकर सम्मानित किया। जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि यह यमुनानगर स्काउट्स एवं गाइड्स के लिए गर्व का विषय है कि वे लगातार कई वर्षों से फिजिकल डिस्प्ले में प्रथम स्थान पर बने हुए हैं।
विज्ञापन

जिला संगठन आयुक्त स्काउट्स संदीप गुप्ता व जिला संगठन आयुक्त गाइड्स ऋतु यादव ने बताया कि जंबोरी का उद्घाटन उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। वहीं, समापन समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मुख्यातिथि थीं। प्रदेश ने इस जंबोरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और विभिन्न 20 प्रतियोगिताओं में पदक जीते हैं।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिले से 65 सदस्यीय दल ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया था। इसमें प्रतापनगर के गांव मुजाफत कलां के गॉड ब्लेस पब्लिक स्कूल मुख्य भूमिका में रहा। वहीं, इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी वर्कशॉप स्कूल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलाहर, राजकीय विद्यालय छौली, राजकीय विद्यालय सलेपुर, राजकीय विद्यालय लहरपुर, राजकीय विद्यालय व्यासपुर के विद्यार्थी शामिल थे। इस दौरान सुनील शर्मा, मुकेश शर्मा, मान सिंह, गौरव कुमार, राहुल मेहरा, नितिन वालिया, संदीप चौहान, शिवानी खोसला, भगवती शर्मा, उपकार कौर, पूनम रानी सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें