फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बॉडी बिल्डिंग में स्वर्ण, पॉवर लिफ्टिंग में जीता कांस्य पदक

Fri, 20 Mar 2026 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
पावर लिफ्टिंग एवं बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों के साथ अ​धिकारी। स्वयं - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। हरियाणा पाॅवर जनरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीजीसीएल) के दीनबंधु छोटूराम थर्मल पाॅवर प्लांट (डीसीआरटीपीपी) में कार्यरत विजय सिंह ने खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। विजय सिंह ने बॉडी बिल्डिंग में स्वर्ण पदक जीतकर जिले व संस्थान का नाम देशभर में रोशन किया है। वहीं पॉवर लिफ्टिंग में कांस्य पदक जीता है।
विज्ञापन

हरियाणा पाॅवर सपोर्ट ग्रुप के ऑल इंडिया इलेक्ट्रिसिटी स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड की ओर से 47वीं पाॅवर लिफ्टिंग व बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता करवाई गई थी। इस प्रतियोगिता में विजय सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया। बॉडी बिल्डिंग की मध्यम श्रेणी में विजय ने प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता है। पाॅवर लिफ्टिंग स्पर्धा में भाग लेते हुए विजय सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इस प्रतियोगिता में विजय ने कांस्य पदक अपने नाम किया। विजय सिंह तीन वर्ष से एचपीजीसीएल विभाग का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें