फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: महिलाओं ने लगाया स्वदेशी दिवाली मेला

Sat, 07 Nov 2026 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
दिवाली मेले का शुभारंभ करते नगर पालिका अध्यम रजनीश मेहता। आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत शुक्रवार को हमारी आवाज महिला संगठन की ओर से पुराना बस स्टैंड पर स्वदेशी दिवाली मेले का आयोजन किया गया। मेले में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने अपने हाथों से तैयार किए गए स्वदेशी उत्पादों के स्टॉल लगाए।
मुख्य अतिथि नगर पालिका के अध्यक्ष रजनीश मेहता शालू ने मेले का शुभारंभ किया। ने अन्य लोगों के साथ महिलाओं की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मेहनत से विभिन्न उत्पाद तैयार कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपावली जैसे त्योहारों पर उनके उत्पादों को बाजार मिलने से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत होने का अवसर मिलता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि स्वदेशी उत्पादों को अपनाएं और स्थानीय महिलाओं के काम को प्रोत्साहित करें। इस अवसर पर धनपत सैनी, कुसुम लता, गीता रानी, सोनिया, सुनीता शर्मा, ऋतु, सपना, पूजा, किरण, माया, कृष्णा, दीपा और प्रवेश सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें