फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हनुमानजी के भजनों पर झूमीं महिला श्रद्धालु

Sat, 18 Jul 2026 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
श्री हनुमान मदिर रामपुरा में भजन करती महिला श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। श्री हनुमान मंदिर रामपुरा में शनिवार को विशेष आरती व संकीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान श्री हनुमान की आराधना की। आरती के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूब गया। महिलाओं ने भजनों पर नृत्य कर हनुमान जी का गुणगान किया।
मंदिर के पुजारी पंडित शारदा प्रसाद मिश्रा ने बताया कि मंदिर परिसर में प्रतिदिन महिलाओं की ओर से भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें श्रद्धालु हनुमान जी के जीवन से जुड़ी कथाओं का श्रवण करते हैं और धार्मिक गतिविधियों में उत्साह के साथ भाग लेते हैं। उन्होंने कहा कि भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजनों से लोगों में आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ आपसी प्रेम और भाईचारे की भावना भी मजबूत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। आरती और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान श्रद्धालुओं के बैठने, पूजा-अर्चना और अन्य आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। कांता देवी, रामप्यारी, बंतो, प्रिया, दर्शनी आदि ने बताया कि मंदिर में आयोजित होने वाले भजन-कीर्तन और आरती कार्यक्रमों में शामिल होकर उन्हें मानसिक शांति और आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक वातावरण बनाने में सहायक होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें