फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: महिलाओं ने लोकगीतों पर नृत्य कर मनाई तीज

विज्ञापन
तीज महोत्सव कार्यक्रम के दौरान मौजूद मुख्य अति​थि व अग्रवाल महिला सभा की महिलाएं। सभा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। अग्रवाल महिला सभा व भारत विकास परिषद की ओर से धूमधाम से तीजोत्सव मनाया गया। इसका नेतृत्व मनीषा अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत महाराज अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके की गई।
कार्यक्रम में सुखदा अरोड़ा मुख्यातिथि रहीं। इस दौरान महिलाओं ने तीज की परंपरा के अनुसार झूले झूले, लोक गीत गाए और नृत्य कर पर्व की खुशियां मनाईं। मुख्यातिथि ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से समाज में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनता है और युवाओं को अपनी परंपराओं का पता चलता है। रजनी गुप्ता ने कविताएं सुनाईं।
विज्ञापन

कविता अग्रवाल व पूनम गर्ग ने खेल से समा बांधा। कार्यक्रम का संचालन मनीषा अग्रवाल व शिल्पा गुप्ता ने किया। महिलाओं ने नृत्य से खुशी व्यक्त की। संस्था ने सभी को कोथली में चूड़ियां, बिंदिया, घेवर देकर संस्कृति का परिचय दिया। संरक्षक मीरा अग्रवाल ने कहा कि पहले सभी इकट्ठे होकर एक घर में झूला झूलते थे। परंतु अब समय के साथ त्योहार मनाने का अंदाज बदलने लगा है।
विज्ञापन

मिसेज तीज का खिताब स्वीटी गर्ग को मिला। इस दौरान मनीषा उज्ज्वल, मनीषा जैन, उर्मिला, आशिमा, रेणु, दिव्या, स्वीटी गर्ग, पिंकी, टीना सहित अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें