संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। महिलाओं को सशक्त करना और उनका सम्मान करना अति आवश्यक है। महिलाएं परिवार की रीढ़ है और उन्हीं से घर- परिवार समाज चलता है। यह विचार जिला परिषद के सीईओ वीरेंद्र ढुल ने जगाधरी के बीडीपीओ कार्यालय परिसर में महिला दिवस पर राज्य आजीविका मिशन के कार्यक्रम में व्यक्त किए
ढुल बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में पहुंचे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीपीएम देवेंद्र शर्मा ने की। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग वासो की जिला सलाहकार रजनी गोयल ने विश्व महिला दिवस मनाए जाने के इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत ग्राम जल एवं सीवरेज समिति के गठन में 50 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम है।