यमुनानगर। भाजपा महिला मोर्चा ने जिला महिला आत्मनिर्भर सम्मेलन आयोजित किया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने कहा कि भारत आज उस दिशा में आगे बढ़ रहा है जहां नारी नेतृत्व सिर्फ एक विकल्प नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की अनिवार्य ताकत बन चुका है। लखपति दीदी मिशन ने गांव की महिलाओं को आर्थिक शक्ति दी है, मुद्रा व स्टार्टअप योजनाओं ने उन्हें अपना व्यवसाय शुरू करने का साहस दिया है, आज समय की मांग है कि हम विदेशी उत्पादों पर निर्भरता कम करें और स्वदेशी वस्तुओं को अपनाकर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती दें।
वहीं, आत्मनिर्भर अभियान की प्रदेश सह संयोजक प्रीति जौहर ने कहा कि उज्ज्वला और जनधन योजनाओं ने उनके जीवन में सहजता और सुरक्षा जोड़ी है, और स्वयं सहायता समूहों ने लाखों महिलाओं को सामूहिक शक्ति का स्वरूप दिया है। इस मौके पर जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह राणा, जिला महामंत्री प्रवीण खदरी, भाजयुमो जिला अध्यक्ष निश्चल चौधरी, पूर्व चेयरपर्सन रोजी मलिक आंनद, भाजपा नेत्री सुनीता शर्मा, भाजपा नेत्री पूनम अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल, दीक्षा बराड़, कामना राणा, मनोरमा चौधरी आदि मौजूद रहे।