फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पीएनबी से महिला का रुपयों वाला थैला चोरी

Sun, 28 Jul 2024 02:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। जगाधरी के खेड़ा बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक में पैसे निकलवाने के लिए आई महिला का थैला चोरी हो गया। थैले में 20 हजार रुपये थे। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामली गांव निवासी लक्ष्मी देवी ने शिकायत में बताया कि उसका बैंक अकाउंट जगाधरी खेड़ा बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक में है। शुक्रवार को उसने खाते से 20 हजार रुपये निकलवा कर अपने थैले में रख लिए। उसने थैला साइड में रख दिया। कुछ देर बाद उसे थैला गायब मिला। तलाश करने के बाद भी थैले का कुछ भी पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

निर्माणाधीन भवन से लोहे की प्लेट चोरी

जगाधरी। गुरु नानक पुरा जगाधरी निवासी सहदेव आर्य ने बताया कि उसने विष्णु गार्डन में बिल्डिंग बनाने का कार्य लिया हुआ है। इस पर वहां लोहे की प्लेट्स पड़ी हैं। सुबह जब वह काम पर आया तो उसे लोहे की प्लेट गायब मिली। जांच करने पर 35 लोहे की प्लेट गायब मिली। पता चला की एक्टिवा सवार युवकों ने लोहे की प्लेट चोरी की है। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने ज्ञात एक्टिवा सवार युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें