फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अब चंडीगढ़ के लिए 19 समय मिलेंगी रोडवेज बसें

Sun, 28 Jul 2024 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दिल्ली के बाद चंडीगढ़ रूट पर यमुनानगर डिपो की रोडवेज बसों को सबसे ज्यादा यात्री मिलते हैं, जिसे ध्यान में रख अफसर चंडीगढ़ रूट पर लगातार बस सेवा बढ़ा रहे हैं। नए शेड्यूल अनुसार डिपो की बसों के यमुनानगर से चंडीगढ़ के लिए कुल 19 समय हो गए हैं। इसमें रूट की पहली बस सुबह 5.15 बजे व आखिरी शाम सात बजे हैं। इस बीच सुबह 7.35 व दोपहर तीन बजे एसी बस का संचालन जारी रखा गया है।
यमुनानगर डिपो पर नई बसें आने के बाद से कुल बसों की संख्या 180 होने से वर्षों से बंद पड़े सहित नए रूट शुरू किए जाने के साथ पुराने चल रहे रूटों पर भी बसों के समय बढ़ाए जा रहे हैं। ऐसे ही चंडीगढ़ रूट पर पहले के 14 से 16 समय थे, जो बढ़ाकर 19 कर दिए हैं। इससे रूट पर बस के लिए यात्रियों को ज्यादा देर इंतजार नहीं करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ जाने के लिए यमुनानगर बस स्टैंड पहुंचे कांसापुर के दीपक गुलाटी ने कहा कि वह दुकानदार हैं और काम के सिलसिले में चंडीगढ़ आना-जाना लगा रहता है। पहले रूट की बस का एक-डेढ़ घंटे भी इंतजार करना पड़ता था, पर अब बसों के समय बढ़ने से ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ता है। जीएम रोडवेज संजय रावल ने कहा कि यात्रियों की मांग मुताबिक रूट पर बसों की सेवा की गई है।
चंडीगढ़ जाने वाली बसों के समय
5.15, 5.40, 6.50, 7.35 (एसी), 7.50, 8.25, 8.45, 9.00, 9.20, 9.40, 10.10, 10.40, 11.40, 13.25, 14.00, 15.00 (एसी), 15.30, 16.00, 19.00
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें