फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: तारनवाला की महिला सरपंच के साथ मारपीट

Tue, 15 Jul 2025 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले के तारनवाला गांव की महिला सरपंच मोनिका के साथ गांव के ही दो लोगों ने मारपीट की। मंदिर के अंदर नीचे गिराकर भी पीटा।
ऐसे में उसकी बाजुओं पर खरोचें भी आई। मामला पंचायती जमीन से अवैध कब्जा हटवाने को लेकर है। महिला सरपंच अपने पति संदीप व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ एसपी सुरेंद्र सिंह भोरिया को मिलकर शिकायत दी है। साथ ही कहा सरपंच ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वह अपने पद से इस्तीफा दे देंगी।
शिकायत में मोनिका ने बताया कि गांव में मंदिर के पास पंचायती जमीन पर आरोपियों ने अवैध कब्जा कियाहै। जिस हटाने के लिए कई बार प्रयास किया गया, लेकिन हर बार अपनी धौंस जमाते हैं। यहां तक आरोपियों को कई बार बोला गया है कि पंचायती जमीन की निशानदेही कराई जाएगी इसलिए आज यहां से अपना कब्जा हटा लें, लेकिन वे नहीं माने। वहां सोमवार सुबह वह मंदिर जा रही थी। उसे देखकर आरोपी व्यक्ति उसके साथ बदतमीजी करने लगा।
विज्ञापन

विरोध किया तो आरोपी ने उसे धक्का मारा और उसका कमीज फाड़ दिया। इस पर वह डर गई और मंदिर के अंदर चली गई। कुछ देर बाद जब वह मंदिर से बाहर आई तो आरोपी वहीं पर मौजूदा था और उसके ऊपर डंडे से वार कर दिया। डर के मारे वह फिर से मंदिर के अंदर चली गई। इतने में आरोपी ने अपनी पत्नी को फोन करके मौके पर बुला लिया।
विज्ञापन

पत्नी ने आते ही उसके साथ मंदिर के अंदर ही नीचे गिराकर मारपीट शुरू कर दी। वहीं महिला सरपंच के पति संदीप ने कहना है दोनों आरोपी एक राष्ट्रीय पार्टी से जुड़े हुए हैं। जिसके दम पर दबंग गई करते हैं और दूसरे लोगों को दबाव बनाने का प्रयास करते हैं। उधर, थाना सदर जगाधरी प्रभारी विरेंद्र सिंह का कहना है मामले में महिला सरपंच मोनिका की तरफ से शिकायत मिल चुकी है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
मामले में जो भी कार्रवाई बनेगी की जाएगी। मामले की तफ्तीश चल रही है। महिला सरपंच को न्याय मिलेगा। - सुरेंद्र सिंह भोरिया, एसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें