जगाधरी। गांव कैल के पास ट्रक ने एक्टिवा सवार दंपती को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से त्यागी गार्डन निवासी 70 वर्षीय राजवंती सड़क के बीच में गिर गई। ट्रक की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। हादसे में उनके पति को भी चोट लगी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार त्यागी गार्डन निवासी राजवंती अपने पति गुरदास के साथ एक्टिवा पर छप्पर की तरफ जा रहे थे। जब वह कैल के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। इसमें दोनों सड़क पर जा गिरे और राजवंती की मौत हो गई।