फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सीआईए टीम पर पथराव करने की आरोपी महिला गिरफ्तार, जेल भेजा

Fri, 19 Jun 2026 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
रादौर में नगर पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते स्थानीय लोग। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर/रादौर। डेहा बस्ती में सीआईए पुलिस टीम पर पथराव कर नशा तस्कर को छुड़ाने के मामले में पुलिस ने वीरवार सुबह एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान सामने आई वीडियो फुटेज में डेहा बस्ती निवासी रवीन पुलिस टीम पर पत्थर फेंकती दिखाई दी, जिसके आधार पर उसकी गिरफ्तारी की गई। पुलिस ने आरोपी महिला को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
घटना के तीसरे दिन भी बस्ती में सन्नाटा पसरा रहा। अधिकांश लोग अपने घरों और दुकानों पर ताले लगाकर चले गए, जिससे इलाके में कर्फ्यू जैसे हालात दिखाई दिए। गौरतलब है कि मंगलवार शाम सीआईए असंध की टीम वांछित नशा तस्कर राजेंद्र कुमार को गिरफ्तार करने डेहा बस्ती पहुंची थी। आरोप है कि गिरफ्तारी के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने पुलिस टीम को घेरकर पथराव किया और सरकारी वाहन को नुकसान पहुंचाते हुए आरोपी को छुड़ाकर मौके से भगा दिया।
विज्ञापन

इस मामले में एसआई प्रवीण कुमार की शिकायत पर 15 नामजद और अन्य लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट, चोट पहुंचाने, धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। रादौर थाना प्रभारी राजेश राणा ने बताया कि वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। डेहा बस्ती और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस टीमें सक्रिय हैं।
जमीन से कब्जा हटाने का प्रस्ताव पारित
रादौर। डेहा बस्ती विवाद के बाद वीरवार नगरपालिका अध्यक्ष रजनीश मेहता शालु की अध्यक्षता में पार्षदों की बैठक हुई। पार्षदों ने प्रस्ताव पारित कर नगरपालिका भूमि पर बसे डेहा बस्ती के अवैध कब्जे को हटाने की मांग की। अध्यक्ष शालु ने कहा कि डेहा बस्ती अपराध और नशे का केंद्र बन चुकी है और करोड़ों रुपये की भूमि को कब्जामुक्त कराया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर सभी पार्षद एकजुट हैं और जरूरत पड़ने पर मुख्यमंत्री से भी मिलेंगे। पुलिस की सख्त कार्रवाई के बाद डेहा बस्ती के कई घरों पर ताले लटके मिले और शहर की सड़कों व पार्कों में असामाजिक तत्वों की आवाजाही कम दिखाई दी। वहीं बैठक में तय किया गया कि शुक्रवार सुबह 11 बजे एसडीएम रादौर को ज्ञापन सौंपा जाएगा, जबकि सोमवार को जिला उपायुक्त से मिलकर भी कार्रवाई की मांग की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

डेहा बस्ती से अतिक्रमण हटवाने को सौंपा ज्ञापन
रादौर। डेहा बस्ती में हाल ही में सीआईए टीम पर हुए हमले के बाद विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने अतिक्रमण हटवाने की मांंग की। वीरवार को नगरपालिका चेयरमैन रजनीश मेहता शालु को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधियों ने घटना को गंभीर बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। चेयरमैन को दिए ज्ञापन में कहा गया कि पुलिस टीम पर हमला और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसी घटनाएं चिंता का विषय हैं। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। साथ ही नगरपालिका की भूमि पर यदि कहीं अवैध कब्जे हैं तो उन्हें तत्काल हटाया जाए। प्रतिनिधियों ने कहा कि क्षेत्र में नशा तस्करी और बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना भी जरूरी है, जिससे नागरिकों को सुरक्षित वातावरण मिल सके। संवाद

रादौर में नगर पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते स्थानीय लोग। स्वयं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें