फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: डेबिट कार्ड बदलकर खाते से निकाले 25 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शातिर ठग ने एटीएम से रुपये निकालने गई महिला का डेबिट कार्ड बदलकर उसके खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खेड़ा फार्म गांव निवासी गीता ने थाना शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका क्रिश्चियन अस्पताल के नजदीक पंजाब नेशनल बैंक में खाता है। 19 मई की वह गोबिंदपुरी रोड पर पेट्रोल पंप के सामने स्थित पीएनबी के एटीएम से रुपये निकालने गई थी। उसने अपना डेबिट कार्ड मशीन में डाला तो स्क्रीन पर खाते में बैलेंस नहीं होने का मैसेज आया। तभी पीछे खड़े व्यक्ति ने उसे कहा कि फास्ट विकल्प से रुपये निकाल लो। इसके बाद उस व्यक्ति ने एटीएम मशीन का बटन दबाकर बहुत ही तेजी से उसका डेबिट कार्ड बदलकर दूसरे एटीएम में डाल दिया। जब उसने मशीन से कार्ड निकाला तो वह किसी शिमला देवी के नाम पर था। कार्ड बदलने के बाद आरोपी वहां भाग गया। कुछ देर बाद उसके पास एटीएम से रुपये निकाले जाने के मैसेज आने लगे। पहली बार में 10 हजार, दूसरी बार में 10 हजार व तीसरी बार में पांच हजार रुपये खाते से निकाले गए। उसने थाने में शिकायत दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें