फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल की पहली बारिश से बढ़ी सर्दी व परेशानी, ठिठुरी जिंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। एक दिन पहले शुरू हुई साल की पहली बूंदाबांदी बुधवार को बारिश में बदल गई। अलसुबह बारिश हुई और दिन निकलने के साथ दिनभर बूंदाबांदी होती रही। इस दौरान बीच-बीच में बूंदाबांदी तेज हुई, लेकिन दिन ढलने के साथ ही बारिश होने लगी। शाम साढ़े पांच बजे रिमझिम बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। हालांकि बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए, लेकिन सर्दी बढ़ने से जनजीवन पर इसका असर दिखाई दिया। दिनभर व्यस्त रहने वाली सड़कें खाली रहीं। सुबह काम पर गए लोग शाम को घर वापस जाने की जल्दबाजी में दिखाई दिए। बारिश के कारण बाजार और दुकानदारी पर भी असर पड़ा। बुधवार को बाजार सूने नजर आए। जिन बाजारों में रात को भी भीड़ रहती थी, वहां दिन में इक्का दुक्का लोग ही दिखाई दिए। वहीं सर्दी के कारण लोग घरों में दुबके रहे। सर्दी से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। इस दौरान कुछ देर चली सर्द हवा ने बुरा हाल कर दिया। तीन दिन की तुलना में बुधवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रहा। बारिश के कारण पारा 20 डिग्री से लुढ़ककर 14.5 डिग्री पर पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

बूंदाबांदी के कारण मंगलवार को बाजार खाली रहे, वहीं बुधवार को भी बारिश से बाजार सूने नजर आए। व्यापारी और दुकानदार ग्राहकों के इंतजार में खाली बैठे रहे। वहीं शाम को बारिश तेज हो गई, जिससे लोग घरों से बाहर ही नहीं निकले। ऐसे में व्यापारी भी दुकानें बंद कर जल्दी घर चले गए। आम दिनों में गुलजार रहने वाले मीराबाई बाजार, पालिका बाजार, रेलवे रोड बाजार, न्यू मार्केट, वर्कशॉप रोड बाजार, छोटी लाइन कॉलेज रोड, मॉडल टाउन सहित जगाधरी सिविल लाइन, रेलवे बाजार, छोटी लाइन, खेड़ा बाजार, देवीभवन बाजार सूने रहे।
कृषि उपनिदेशक डॉ. जसविंद्र सिंह सैनी ने बताया कि यह सीजन की पहली बारिश है। यह बारिश फसलों के बहुत जरूरी थी। इससे कई तरह की बीमारियां खत्म हो जाएंगी और फसल अच्छी होगी। वीरवार को भी बारिश की संभावना है। इस दौरान दोपहर बाद बारिश होगी, जबकि दिन सुबह से ही बादल छाए रहेंगे। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार हवा चलने से सर्दी बढ़ेगी। तीन दिन और मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इस मौसम में यह बारिश होना जरूरी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें