फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नेशनल रोलर स्केटिंग में पदक जीत बनाया कीर्तिमान

Wed, 04 Feb 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
नेशनल चैंपियन​शिप में जीते पदक व प्राप्त प्रमाणपत्र दिखाते मयंक। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। जिले के इतिहास में पहली बार राजकीय विद्यालय का कोई छात्र रोलर स्केटिंग में नाम रोशन कर रहा है। अब इस खिलाड़ी ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दो पदक जीतकर कीर्तिमान बना डाला है। शहर के शहीद नवीन वैद्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की 11वीं के छात्र मयंक ने रोलर स्केटिंग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता की दो श्रेणियों में रजत व कांस्य पदक जीता है।
यह प्रतियोगिता मुंबई के एसआईओएन स्केटिंग बैंड ट्रैक स्टेडियम में 14 से 18 जनवरी तक हुई। प्रतियोगिता रोलर सर्फ इंडिया की ओर से करवाई गई थी। इस फ्री स्टाइल स्केटिंग चैंपियनशिप में देश के सभी प्रांतों से खिलाड़ियों ने भाग लिया था। वहीं, जिले से मयंक ने प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। मयंक ने इस प्रतियोगिता की 1500 और 500 मीटर दो दौड़ श्रेणियों में भाग लिया।
विज्ञापन

इस दौरान मयंक ने शानदार प्रदर्शन किया और दोनों श्रेणियों में पदक जीते। मयंक ने बताया कि उसने 1500 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता। वहीं, 500 मीटर दौड़ में कास्य पदक प्राप्त किया।ऐसा पहली बार है कि राजकीय विद्यालय के छात्र ने रोलर स्केटिंग में पदक जीतकर नाम रोशन किया। छात्र की इस उपलब्धि से विद्यालय में जश्न का माहौल है।
प्रतियोगिता से लौटने के बाद विद्यालय में सभी स्टाफ सदस्यों व प्राचार्य ने मयंक का स्वागत किया और बधाई दी। विद्यालय प्राचार्य मोहम्मद सलीम, प्राध्यापिका पूनम रानी, शैली, शैलजा ने बताया कि मयंक का खेल में भविष्य बहुत उज्जवल है और वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले, प्रदेश व देश का नाम रोशन करेगा।
विज्ञापन

मयंक ने बताया कि वह कोच ओमबीर राठी से इसका प्रशिक्षण ले रहा है। उसका सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए खेलना और पदक जीता है। इसके लिए वह प्रतिदिन एकेडमी में सुबह शाम अभ्यास कर रहा है। मयंक ने बताया कि इसके बाद वह मथुरा में होने वाली राष्ट्रस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगा। इस प्रतियोगिता की तिथि अभी घोषित नहीं हुई है। इसमें वह स्वर्ण पदक जीतने के लिए कड़ा अभ्यास कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें