फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कोहरे के बीच अभ्यास में जुटे टेनिस खिलाड़ी

Wed, 04 Feb 2026 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
घने कोहरे में टेनिस प्रतियोगिता की तैयारी करते ​खिलाड़ी। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बावजूद जिले के वरिष्ठ खिलाड़ी 9वें बलराज गुप्ता सीनियर मेमोरियल टेनिस टूर्नामेंट की तैयारियों में जुटे हैं। यह प्रतियोगिता 14 व 15 फरवरी को तेजली खेल परिसर के टेनिस कोर्ट होगी। इस राष्ट्रस्तरीय प्रतियोगिता में देशभर से 200 वरिष्ठ खिलाड़ी भाग लेंगे।
रोजाना खिलाड़ी कोहरे से ढके टेनिस कोर्ट पर अपनी फिटनेस और खेल में निखार लाने के लिए सुबह शाम दो से तीन घंटे अभ्यास कर रहे हैं। वरिष्ठ खिलाड़ियों के उत्साह से इस बार प्रतियोगिता में काफी प्रतिस्पर्धा व टक्कर देखने को मिलेगी। यह राष्ट्रस्तरीय टूर्नामेंट हर वर्ष जगाधरी यमुनानगर टेनिस एसोसिएशन की ओर से करवाया जा रहा है। इसके आठ सीजन हो चुके हैं और यह नौवीं प्रतियोगिता है।
विज्ञापन

टूर्नामेंट अध्यक्ष सुमित गुप्ता के नेतृत्व में करवाया जा रहा है, जबकि दीपक सोंधी और जगमीत सिंह इसके सह-अध्यक्ष होंगे। टूर्नामेंट निदेशक सुमित गुप्ता ने बताया कि जिले में टेनिस के प्रति युवाओं का रुझान बढ़ रहा है। इस वर्ष प्रतियोगिता में महिलाओं को भी शामिल किया गया है, जो खेल के दायरे को बढ़ाएगा। इस दूसरे राज्यों व जिलों से करीब 150 खिलाड़ी भाग लेंगे, जबकि टूर्नामेंट में 50 खिलाड़ी जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब, हिमाचलप्रदेश, मध्यप्रदेश सहित देश के अन्य कई राज्यों से खिलाड़ियों ने पंजीकरण करवाया है। उन्होंने बताया कि जिले में टेनिस को बढ़ावा देने के लिए एसोसिएशन सभी आयु वर्गों की प्रतियोगिताएं करवा रही है। वरिष्ठ नागरिकों को खेलों के प्रति जागरूक करने के लिए उद्देश्य से यह टूर्नामेंट करवाया जाता है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अपने बच्चों के साथ टूर्नामेंट देखने अवश्य पहुंचे। इससे बच्चों का खेलों के प्रति रुझान बढ़ेगा और वे नशे व अन्य बुराइयों से दूर रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें