फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: खेल महोत्सव के विजेताओं को किया सम्मानित

Tue, 23 Jun 2026 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
गांव बहादुरपुर में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेतीं ​खिलाड़ी। आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। आगम अनंत फाउंडेशन की ओर से गांव बहादुरपुर स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय खेल महोत्सव का समापन हो गया। समापन समारोह में विजेता खिलाडि़यों को सम्मानित किया गया।
फाउंडेशन के संस्थापक हरीश गुर्जर ने बताया कि 16 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के लिए आयोजित इस महोत्सव का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करना था। दो दिवसीय महोत्सव में ब्रॉड जंप, 50 मीटर स्प्रिंट, टायर फ्लिप, हर्डल जंप, जिग-जैग कोन्स, आर्मी क्रॉल, बैलेंस बीम, सैंडबैग कैरी, रोप पुल, मंकी रन तथा 100 मीटर फाइनल स्प्रिंट प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

सभी प्रतियोगिताओं में लड़के और लड़कियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।मुख्य अतिथि के रूप में भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में बहादुरपुर के सरपंच प्रवीण कुमार उपस्थित रहे। चौधरी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। ऐसे आयोजन युवाओं में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हं।
विज्ञापन

सरपंच प्रवीण कुमार ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि गांव में भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं खेल आयोजनों को बढ़ावा दिया जाएगा। इस अवसर पर सरपंच राजन बल्लेवाला, भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित चौधरी, मंडल महामंत्री विनीत सिंगला सहित अन्य उपस्थित रहे।

गांव बहादुरपुर में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेतीं खिलाड़ी। आयोजक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें