फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का किया सम्मान

Tue, 23 Jun 2026 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
सरस्वतीनगर में पदक विजेता ​खिलाड़ियों के साथ मुख्य अति​थि व अन्य। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जम्मू यूनिवर्सिटी में आयोजित ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के सम्मान में सोमवार को सरस्वती धाम में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन यूनाइटेड कराटे एसोसिएशन के महासचिव संजीव कुमार की अगुवाई में किया गया। समारोह में हलका सढौरा से समाजसेवी इंजीनियर ऋषिपाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि एसएस अस्पताल व्यासपुर से डॉ. संजीव कुमार, सुनील सिद्धार्थ और मुख्याध्यापक निर्मल कुमार विशिष्ट अतिथि रहे।
विज्ञापन

अतिथियों ने पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्य अतिथि इंजीनियर ऋषिपाल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इन होनहार खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर न केवल अपने माता-पिता बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। खेल व्यक्ति के जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और संघर्ष करने की क्षमता विकसित करते हैं, जो सफलता प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन

महासचिव संजीव कुमार ने युवाओं से खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर कराटे टेक्निकल डायरेक्टर विकास राणा, ब्राइट फ्यूचर अकादमी के कुलदीप कुमार, धर्मवीर आर्य, हरप्रीत शेरगिल, कुलदीप कुमार पानीपत सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें