फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को देंगे खेलों का सामान : जिंदल

Sat, 15 Nov 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
रादौर में बच्चों से मुलाकात करते सांसद नवीन जिंदल व अन्य। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रादौर। कुरुक्षेत्र लोकसभा सांसद नवीन जिंदल ने शुक्रवार को शहर के जेएमआईईटीआई इंजीनियरिंग कॉलेज में सांसद खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा भी उनके साथ रहे। नवीन जिंदल ने कहा कि संसदीय क्षेत्र के सभी गांवों में युवाओं के शारीरिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए खेलों का सामान दिया जाएगा और सभी गांवों में जिम भी खोले जाएंगे। इसके अलावा जिन गांवों में स्टेडियम बने हुए उनका सुधार करते हुए खेलों के सामान और कोचों का प्रबंध किया जाएगा। इससे अगले साल का सांसद खेल महोत्सव ओर भी बेहतर होगा।
विज्ञापन

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा सांसद खेल महोत्सव के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया जा रहा है। कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव धूमधाम से भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के 11 जुझारू खिलाडिय़ों के नेतृत्व में मार्च पास्ट किया गया। इस अवसर पर एसडीएम रादौर नरेंद्र कुमार, ईश्वर सिंह पलाका पूर्व विधायक, बिशनलाल सैनी पूर्व विधायक, मास्टर सतपाल कंबोज मंधार, नरेंद्र राणा जिला महामंत्री, विपिन कंबोज ब्लॉक समिति अध्यक्ष, लेफ्टिनेंट जनरल जेएस नैन, डॉक्टर जगविंदर सिंह विर्क, चेयरमैन धर्म सिंह बंचल, चेयरमैन रजनीश मेहता, चेयरमैन परमजीत पम्मी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें