कार्यक्रम के दौरान मौजूद समिति व एसोसिएशन के पदाधिकारी। स्वयं
- फोटो : 1
व्यासपुर। संगत सेवा समिति भेड़थल व सरपंच एसोसिएशन ने शुक्रवार को भेड़थल गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब से पंजाब बाढ़ प्रभावितों किसानों के लिए खाद, बीज व डीजल सेवा भेजी। संगत ने अरदास कर वाहनों को पंजाब के लिए रवाना किया गया। संगत व सरपंच एसोसिएशन के सहयोग से 300 बैग डीएपी खाद, 300 बैग गेहूं का बीज व एक टैंकर डीजल का भेजा गया। गुरुमिंद्र सिंह चंगनौली, नवनीत रामखेड़ी, कुलदीप भेड़थल, जसबीर सिंह लेदा खास, सरपंच एसोसिएशन प्रधान ठाठ सिंह रामखेड़ी, नैब सिंह बुढेड़ी, किसान नेता सतिंद्र सिंह फेरूवाला सहित अन्य सरपंचों व संगत ने सहयोग किया। संवाद