फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भुगतान न होने तक नहीं उठाने देंगे खनन सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यासपुर। धनौरा गांव में जेपीवाई कंपनी ने खनन सामग्री उठाने के लिए जमीन की निशानदेही कराई है लेकिन गांव के किसानों ने कंपनी का विरोध शुरू कर दिया है। किसानों का कहना है कि जब तक कंपनी की ओर से किसानों का पिछला बकाया करीब ढाई करोड़ रुपये नहीं दिया जाता तब तक वह एक पत्थर भी जमीन से उठने नहीं देंगे। किसानों ने अधिकारियों पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया।
विज्ञापन

किसान होशियार सिंह, ईशम सिंह, विरेंद्र कुमार, दिनेश कुमार, जसबीर सिंह, राहुल, शुभम, मदन, संत कुमार, शंकी, योगेश ने बताया कि जेपीवाई कंपनी ने तीन साल पहले गांव के लोगों की जमीन से करोड़ों रुपये की खनन सामग्री उठाई हुई है। उसके करीब ढाई करोड़ रुपये बकाया हैं। उस समय कंपनी यह राशि दिए बिना ही चली गई थी। अब कंपनी ने दोबारा यहां से निर्माण सामग्री उठाने का ठेका लिया है। इसके लिए कंपनी के कर्मचारियों ने स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर गांव के कुछ लोगों के खेतों के एग्रीमेंट करा लिए हैं। प्रशासन ने तहसीलदार, उपटवारी, कानूनगो व पुलिस के साथ जमीन की निशानदेही करवा ली है। जिन लोगों की जमीन साथ लगती है उनको गांव के सरपंच या अन्य किसी को कोई सूचना नहीं दी गई। किसानों ने चेतावनी दी कि जब तक कंपनी की ओर से किसानों को पिछला भुगतान नहीं किया जाता वह इसका विरोध जारी रखेंगे। उन्होंने गांव के लोगों के सामने निशानदेही करने की मांग की। ग्रामीणों कंपनी के अधिकारियों से बिना अनुमति के अवैध रूप से मुगलवाली, सुल्तानपुर व खानूवाला में लगाए गए नाकों को हटाने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि यदि कंपनी की ओर से भुगतान नहीं किया गया तो वह इसकी शिकायत मुख्यमंत्री व राज्यपाल से करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें