फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सिटी बस सेवा विस्तार के लिए करना होगा इंतजार

Sun, 26 Jan 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। जिले सिटी बस सेवा के लिए अभी शहरियों को इंतजार करना होगा। नई इलेक्ट्रिक एसी बसें अगले पांच माह में मिलने के आसार कम हैं। क्योंकि जगाधरी बस स्टैंड पर कर्मशाला सहित चार्जिंग व वाशिंग स्टेशन का काम पूरा नहीं है। इसे पूरा होने में पांच से छह माह का समय और लग सकता है, जिससे पहले और नई इलेक्ट्रिक एसी बसों के आने की उम्मीद न के बराबर है।
यमुनानगर के कोटे में सिटी बस सेवा के लिए कुल 50 इलेक्ट्रिक एसी बसें आनी हैं। इनमें पांच बसें जनवरी-2024 में आईं थीं। अभी सिटी बस के दो ही रूट हैं। इनमें एक जगाधरी बस स्टैंड से यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन और दूसरा जगाधरी बस स्टैंड से छछरौली है।
विज्ञापन

एक साल में बूड़िया से जगाधरी वर्कशॉप रेलवे स्टेशन तक के रूट पर भी दो बार बस चलाई गई, पर कुछ समय में ही रूट बंद कर दिया गया। अब डिपो के कोटे की शेष 45 बसें आने पर यमुनानगर, जगाधरी, बूड़िया, जगाधरी वर्कशॉप, कलानौर, दामला, रादौर, लाडवा, जठलाना, थाना छप्पर, बिलासपुर, प्रतापनगर, बूड़िया जैसे रूटों को भी कवर करने की योजना है।
विज्ञापन

अभी पांच इलेक्ट्रिक बसों की चार्जिंग, धुलाई व मरम्मत के लिए उचित व्यवस्था नहीं है। इसके लिए जगाधरी बस स्टैंड पर करीब आठ करोड़ रुपये के बजट में कर्मशाला सहित चार्जिंग व वाशिंग स्टेशन बन रहे हैं। इसके तैयार ड्राइंग मुताबिक जगाधरी बस स्टैंड पर जहां पुरानी वाहन पार्किंग थी, वहां बसों के चार्चिंग व वॉशिंग स्टेशन बन रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें