फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: डीसी कार्यालय पर 11 को डालेंगे पड़ाव

Tue, 02 Jul 2024 05:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। भवन निर्माण कामगार यूनियन की जिला कार्यकारिणी की बैठक सीटू कार्यालय में हुई। वक्ताओं ने कहा कई बार सरकार से लिखित में मिलने का समय मांगा, लेकिन समय नहीं दिया गया। इसलिए यूनियन ने निर्णय लिया है कि 11 जुलाई को डीसी कार्यालय में 24 घंटे का पड़ाव डाला जाएगा। इसके बाद 24 जुलाई को श्रम कल्याण बोर्ड पंचकूला पर अनिश्चितकालीन पड़ाव डाला जाएगा।
जिला प्रधान मतलूब हसन के नेतृत्व में आयोजित बैठक में जापान सिंह व राज्य सचिव लच्छीराम शर्मा ने कहा कि सरकार की नीतियों से निर्माण मजदूर दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। निर्माण मजदूरों के काम की 90 दिन कि वेरिफिकेशन जो पहले यूनियन करती थी, अब वह पंचायत सचिव, नगर निगम जेई, लेबर इंस्पेक्टर, पटवारी, कानूनगो को सौंप दी है। अधिकारी यह काम करने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण मजदूर दिहाड़ी छोड़कर दफ्तरों के चक्कर काट कर थक गए हैं, लेकिन उनकी वेरिफिकेशन नहीं की जा रही है। जिस कारण निर्माण मजदूरों को बोर्ड से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। फैमिली आईडी में निर्माण मजदूरों का व्यवसाय में न होने की वजह से उनका पंजीकरण नहीं हो रहा है। सरकार श्रमिक समारोह कर रहे हैं, लेकिन इसका लाभ नहीं मिल रहा है। बैठक में संजीव कुमार, राजबीर सिंह, सीटू प्रधान राम कुमार कांबोज, अजमेर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें