फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आबादी में आया जंगली हाथी, ग्रामीणों में दहशत

Wed, 12 Aug 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कलेसर जंगल से निकलकर रिहायशी क्षेत्र में आया हाथी। सोशल ​मीडिया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। लगातार हो रही बारिश के बाद मंगलवार को कलेसर नेशनल पार्क के जंगल से एक जंगली हाथी निकलकर आबादी की ओर पहुंच गया। हाथी को लाइन क्षेत्र के आसपास घूमते और गांव की ओर बढ़ते देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार हाथी जंगल से निकलकर कानी लाइन क्षेत्र में पहुंचा और कुछ समय तक आबादी के नजदीक घूमता रहा। कलेसर निवासी गुरमीत व गुलाब सिंह ने बताया हाथी जंगल से बाहर आकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। पिछले दिनों उसके बाग को नुकसान पहुंचाया था। साथ ही फसलों को पांव तले रौंद रहे हैं। वन्य प्राणी विभाग के ब्लॉक अधिकारी सुमित ने बताया कि जंगल से निकलकर जंगली जीवों का हाईवे और आबादी क्षेत्र में पहुंचना आम बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें