फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएलएक्स पर फ्रिज खरीदने के बहाने अध्यापक से ऑनलाइन ठगी, पेटीएम पर क्यूआर कोड स्कैन किया तो खाते से उड़े 58743 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
गांधीनगर थाना क्षेत्र की शिवदयालपुरी कॉलोनी निवासी अध्यापक उमेश प्रताप शर्मा से साइबर माफिया ने ओएलएक्स पर फ्रिज खरीदने के बहाने उनके अकाउंट से 58743 रुपये निकाल लिए। सबसे पहले साइबर ठगों ने अध्यापक को अपने जाल में फंसाया। इसके बाद पेटीएम एप में रुपये भेजने की बात कहकर क्यूआर कोड भेजा। कोड स्कैन करते ही साइबर माफिया ने अध्यापक के खाते से रकम निकाल ली। अध्यापक ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद ठगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

शिवदयालपुरी कॉलोनी निवासी उमेश प्रताप शर्मा ने गांधी नगर थाने में दी शिकायत में बताया कि वह सरकारी स्कूल में अध्यापक है। जुलाई माह में उसको फ्रिज बेचना था। इसलिए उसने उसकी फोटो खींच कर ओएलएक्स पर अपलोड कर दी। 10 जुलाई को उसके पास पुणे से एक व्यक्ति का फोन आया। व्यक्ति ने बताया कि वह आर्मी हेड क्वार्टर से बोल रहा है। वह उनका फ्रिज खरीदना चाहता है। वह उनके अकाउंट में फ्रिज का ऑनलाइन भुगतान कर देंगे। ठग ने उससे कहा कि वह उसके अकाउंट में पेटीएम एप से पैसे ट्रांसफर करेगा। वह आरोपी की बातों में आ गया। आरोपी ने उसे कहा कि उसके मोबाइल पर क्यूआर कोड आया है। उसे यह कोड दूसरे फोन से चार बार स्कैन करना होगा। जिसके बाद उसके अकाउंट में पैसे ट्रांसफर हो जाएंगे। उमेश ने बताया कि जब उसने क्यूआर कोड को दूसरे फोन से तीन बार स्कैन किया। इसके बाद उसके मोबाइल पर उसके अकॉउंट से 58743 रुपये निकलने का मैसेज आया। मैसेज आते ही उसने आरोपी के फोन पर संपर्क किया, लेकिन आरोपी को फोन नहीं मिला। अब उसका फोन बंद आ रहा है। उसने घटना की सूचना बैंक अधिकारियों व पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 406 व 420 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जांच अधिकारी एसआई सतीश का कहना है कि मामले की जांच कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें