फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार जा रही महिला के हाथ से बाइक सवार दो युवकों ने झपटा पर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
सरस्वती नगर में बाइक सवार दो युवकों ने महिला का पर्स झपट लिया। पर्स में दो हजार रुपये, पैन ड्राइव व अन्य दस्तावेज थे। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

सरस्वती नगर निवासी अर्चना वर्मा ने थाना छप्पर पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि वह किसी काम से बाजार में जा रही थी। रास्ते में जब वह सड़क किनारे पैदल चल रही थी तभी पीछे से बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। जब तक वह कुछ समझ पाती आरोपी बाइक सवार युवकों ने उसके हाथ से पर्स झपट लिया और मौके से भाग गए। उसके शोर मचाने पर लोगों ने आरोपियों का पीछा कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई रामकुमार का कहना है कि मामले की जांच कर रहे है। जल्द आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें