फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: प्रतियोगिता में जीते-हारे कोई भी, इस बार नहीं मिल सकेगा इनाम

Sat, 27 Dec 2025 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
 विजेता स्कूल के मु​खिया को सम्मानित करते मुख्य अति​​थि। विद्यालय
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। जिले में खंडस्तरीय मुख्यमंत्री विद्यालय सुंदरीकरण प्रतियोगिता शुरू हो गई है। निदेशालय की ओर से इसका बजट जारी नहीं किया गया है। बजट का इंतजार करने के बाद जिला विभाग को यह सुंदरीकरण प्रतियोगिता शुरू करवानी पड़ी। बजट के इंतजार में यह प्रतियोगिता करवाने में देरी हो रही थी। अभी तक बजट न आने के कारण यह शुरू करवा दी गई है।
प्रतियोगिता सरस्वतीनगर खंड से शुरू करवाई गई है। शनिवार को मानक पूरा करने के वाले तीन श्रेणियों में विजेता विद्यालयों का चयन किया गया। प्रतियोगिता का शनिवार को पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलावड़ में सम्मान समारोह हुआ।
विज्ञापन

खंड स्तरीय प्रतियोगिता में प्राथमिक श्रेणी में राजकीय प्राथमिक पाठशाला भंभौली, माध्यमिक श्रेणी में राजकीय माध्यमिक विद्यालय थाना छप्पर और वरिष्ठ माध्यमिक श्रेणी में पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने पहला स्थान पाया। तीनों श्रेणियों के विजेता विद्यालयों को 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जानी है। सम्मान समारोह में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य अमर सिंह नंदगढ़ मुख्यातिथि रहे।
वहीं, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अशोक राणा विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम खंड शिक्षा अधिकारी करनैल सिंह संधावा के नेतृत्व में करवाया गया। मुख्यातिथि ने विजेता विद्यालयों के मुखियाओं को प्रमाणपत्र व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। यहां खंड शिक्षा अधिकारी केएस संधावा ने कहा कि विद्यालयों में बेहतरीन शैक्षणिक वातावरण प्रदान करने व स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए मुख्यमंत्री विद्यालय सुंदरीकरण प्रतियोगिता हर वर्ष करवाई जाती है।
इस दौरान जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने खंडस्तर पर प्रथम पुरस्कार पाने वाले विद्यालयों के मुखियाओं को शुभकामनाएं दी और निरंतर कर्म करते रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने देश के विकास में विद्यार्थियों के योगदान के बारे बताया है। मुख्यातिथि अमर सिंह नंदगढ़ ने विद्यार्थियों से अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों को विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए मिलकर समर्पण भाव से काम करने के लिए प्रेरित किया। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलावड़ के प्राचार्य सर्वोदय गोयल ने सत्र की वार्षिक परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करने के तरीके बताए। इस दौरान राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य वीरेंद्र धीमान, रघुवीर सिंह, सुरेंद्र कुमार, हरजीत सिंह, रक्षवीर सिंह, कमल सैनी, प्रवीण कुमार, सचिन गर्ग, कमलजीत कौर सहित अन्य उपस्थित रहे।
इनाम देने के लिए चाहिए 12 लाख की धनराशि

मुख्यमंत्री विद्यालय सुंदरीकरण की प्रतियोगिता खंड व जिला दो स्तर पर करवाई जाती है। इसमें प्राथमिक, माध्यमिक व वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों की तीन श्रेणियां बनाई गई हैं। तीनों श्रेणियों में एक-एक प्रथम विजेता चुना जाता है। खंडस्तर पर विजेता विद्यालय को 50 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाता है। वहीं, जिलास्तर के विजेता को एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाती है। जिले में कुल छह खंड हैं और प्रत्येक खंड के लिए 1.5 लाख और छह के लिए नौ लाख रुपये चाहिए। वहीं, तीन लाख रुपये जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए चाहिए। विभाग की ओर से दोनों स्तर पर सभी विजेताओं को कुल 12 लाख रुपये की राशि पुरस्कार में दी जाती है।
विज्ञापन

विद्यालय सुंदरीकरण प्रतियोगिता की पुरस्कार राशि के लिए डिमांड भेजी गई है। अभी यह निदेशालय स्तर पर अभी यह जारी नहीं की गई है। जल्द ही यह राशि आ जाएगी। इसके बाद सभी विजेता विद्यालयों को पुरस्कार राशि जारी कर दी जाएगी। इसके लिए कुल 12 लाख रुपये का बजट रखा गया है। -प्रेमलता बक्शी, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें