फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गालीगलौज से मना किया तो युवक को दिखाई पिस्तौल

Mon, 02 Jun 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। थाना गांधी नगर क्षेत्र की जम्मू कॉलोनी में एक युवक ने सरेआम पिस्टल निकाल कर धमकाने का प्रयास किया। घटना 30 मई की है। पुलिस ने शमशेर सिंह की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गांव ममीदी निवासी रामकर्ण, इरशाद व जम्मू कॉलोनी निवासी रजनीश के तौर पर हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया।
शिकायत में शमशेर सिंह ने बताया कि वह खेती बाड़ी का काम करता है। खेत से आकर शाम को करीब छह बजे अपने घर पर था। इसी दौरान उन्होंने एक युवक द्वारा मोबाइल पर ऊंची आवाज में किसी के साथ गाली गलौज कर रहा था। जब उन्होंने उसे इस तरह बोलने पर टोका तो उल्टा वह युवक शमशेर सिंह के साथ गाली गलौज करने लगा। इस बात पर दोनों में झगड़ा शुरू हो गया। शोर सुनकर भतीजा अश्वनी भी वहां आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने और जोर से गालियां देना शुरू कर दिया और अपने दो साथियों को भी फोन कर मौके पर बुला लिया। कुछ देर में अन्य युवक मौके पर पहुंच गए। दोनों युवकों ने आकर उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। शमशेर का कहना है तीनों युवक बाइक पर सवार हुए और पीछे बैठे युवक ने पिस्तौल दिखाकर धमकी दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। बाद में पुलिस ने तीनों काबू कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें