फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम में बदलाव : स्वास्थ्य के प्रति रहे सचेत

Wed, 06 Jan 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जनवरी के पहले सप्ताह में मौसम में नया बदलाव देखने को मिल रहा है। रात को ठंड और दोपहर को तेज धूप निकल रही है। डाक्टर इस मौसम में स्वास्थ्य के प्रति खास सचेत रहने की सलाह दे रहे हैं। वहीं कृषि वैज्ञानिक इस मौसम को फसलों के लिए भी फायदेमंद बता रहे हैं।
विज्ञापन


पिछले दो दिन से दोपहर के समय अच्छी धूप निकल रही है। मंगलवार को सुबह ठंडक रही, लेकिन दोपहर को तेज धूप से ठंड का एहसास नहीं हुआ। हर साल जनवरी के पहले सप्ताह में कड़ाके की ठंड रहती है, लेकिन इस बार साल के पहले दिन से ही ठंड कम है।

पिछले सालों की अपेक्षा इस साल दिन का अधिकतम तापमान भी थोड़ा अधिक है। हालांकि रात को ठंड बरकरार है। इस सप्ताह अब तक धुंध का प्रकोप भी न के बराबर है। मंगलवार को शहर के पार्कों में लोगों ने तेज धूप का आनंद उठाया। बच्चों के अलावा बुजर्ग व छात्र-छात्राओं ने भी घंटों पार्क में बिताए। गर्म कपड़ों से लैस लोग धूप सेंकते-सेंकते नींद के आगोश में पहुंच गए।
विज्ञापन


बदलते मौसम से कम रोग प्रतिरोधक क्षमता वालों को खतरा
डाक्टरों की मानें तो इस मौसम में हेल्थ के प्रति सचेत रहने की आवश्कता है। सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय दहिया ने बताया कि इन दिनों मौसम बदल रहा है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। इस मौसम में खांसी, बुखार व जुकाम के रोगियों की संख्या बढ़ती है। कम रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले व्यक्तियों खासकर बच्चों व बुजुर्गों के इस मौसम में बीमार होने का खतरा बढ़ जाता है।

इस मौसम में बीमारियों से ऐसे बचें
- एकदम से गर्मी से सर्दी भरे वातावरण में न जाएं।
- एकदम गर्म कपड़े न उतारें।
- ठंडा पानी न पीएं।
- कटे फल न खाएं।
- शरीर को मच्छरों से बचाकर रखें।

तेज धूप फसलों के लिए फायदेंमंद
फसलों के लिए यह मौसम फायदेमंद बताया जा रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र दामला के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ बीआर कांबोज ने बताया कि इस मौसम में फसलों व सब्जियों पर बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। तेज धूप फसलों के लिए काफी फायदेमंद है। रात को तापमान कम रहने से गेहूं की फसल के लिए लाभदायक है। पिछले सालों की तुलना में इस साल जनवरी में दिन का तापमान थोड़ा अधिक है, लेकिन इससे फसलों पर कोई वितरीत प्रभाव नहीं पड़ेगा। गन्ने की फसल के लिए भी यह मौसम लाभदायक है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें