फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: 11 केंद्रों से कर सकेंगे गेहूं के बीज की खरीद

Sat, 15 Nov 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। खेतों में गेहूं बिजाई जोरों पर चल रही है। बिजाई के लिए किसानों को हरियाणा बीज विकास निगम लिमिटेड की तरफ से अपने केंद्रों पर बीज मुहैया करवाया जा रहा है। किसान 11 केंद्रों से गेंहू का बीज खरीद सकेंगे।
बीज विकास निगम के चेयरमैन देव कुमार शर्मा ने बताया कि हरियाणा बीज विकास निगम यमुनानगर शाखा के अंतर्गत जिला यमुनानगर, अंबाला व पंचकूला में खोले गए सभी सरकारी बीज बिक्री केंद्रों पर गेहूं के सभी किस्मों के बीज सरकारी रेट पर उपलब्ध हैं। किसान सरकार की ओर से गेहूं के बीजों पर दी गई छूट का लाभ उठाएं।
विज्ञापन

निगम के यमुनानगर मैनेजर अरविंद कुमार ने बताया कि किसानों को 40 किलोग्राम वजन का बैग 1200 रुपये में दिया जा रहा है। इसके लिए तीनों जिलों में कुल 11 बीज बिक्री केंद्र बनाए गए हैं। इन जिलों में करीब 19,000 क्विंटल बीज किसानों को बिजाई के लिए दिया जाएगा। किसान यमुनानगर में बीज बिक्री के लिए पांच केंद्र इंडस्ट्रियल एरिया, अमादलपुर रोड, लेदी, रादौर व सरस्वतीनगर में बनाए गए हैं।
विज्ञापन

जिला अंबाला के लिए अंबाला, बराड़ा, साढौरा व नारायणगढ़ और पंचकूला के लिए बरवाला व पिंजौर केंद्रों पर बीज उपलब्ध है। यमुनानगर में करीब 6,000 क्विंटल बीज किसानों को दिया जाना है। किसान फसल उत्पादन ज्यादा से ज्यादा ले सके इसके लिए निगम द्वारा गेहूं का 1270, 327, 372, 271, 303, 826, 187, 771 व 222 किस्म का बीज उपलब्ध करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें