फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गेहूं की आवक ज्यादा, खरीद में टूट गया पिछले साल का रिकॉर्ड

Mon, 05 May 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। अनाज मंडियों में हुई गेहूं की खरीद ने इस बार पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शनिवार देर शाम तक मंडियों में 3,02,445 मीट्रिक टन (एमटी) गेहूं की खरीद हो चुकी है। वहीं 2024 में मंडियों में कुल 2,99,207 एमटी गेहूं की खरीद हुई थी। इस तरह अभी तक 3238 एमटी अधिक गेहूं की खरीद मंडियों में हो चुकी है।
मंडियों में गेहूं की आवक जारी है। माना जा रहा है कि अभी पांच से दस हजार एमटी गेहूं और मंडियों में आ सकता है। इस बार गेहूं बड़ी तेजी से मंडियों में पहुंचा है। गत वर्ष तीन मई तक मंडियों में केवल 2,99,207 एमटी गेहूं ही आया था। इस बार यह आंकड़ा 3,02,445 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

मंडियों ले 2,77,723 एमटी की उठान हो चुकी है। 91.83 प्रतिशत गेहूं मंडियों से उठ चुकी है। सबसे अधिक गेहूं प्रतापनगर मंडी में 46,759 आया है। इसी तरह सबसे कम गेहूं यमुनानगर मंडी में केवल 287 एमटी की ही आवक हुई है। ज्यादा खरीद के मामले में दूसरे नंबर पर जगाधरी मंडी 44,120 एमटी व तीसरे नंबर पर सरस्वतीनगर मंडी 41,592 एमटी के साथ तीसरे स्थान पर रही। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने मंडियों में 1,12,069 मीट्रिक टन, हैफेड ने 1,57,273 मीट्रिक टन व हरियाणा वेयर हाउस काॅर्पोरेशन ने 33,103 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है।
खराब मौसम ने उड़ाए रखी नींद
इस बार जल्दी फसल कटाई की सबसे बड़ी वजह खराब मौसम बड़ी वजह रहा। एक अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हो गई थी, लेकिन पहले 10 दिन तो मंडियों में गेहूं आया ही नहीं। बाकी के दिनों में लगातार मौसम खराब रहा। कई बार बारिश हुई और तेज हवाएं चली। खराब मौसम से गेहूं की फसल को कोई नुकसान न हो इसके लिए किसानों से कटाई जल्दी-जल्दी की। यही वजह रही कि करीब गेहूं खरीद का सीजन इतनी जल्दी समाप्ति की ओर है। खेतों में अब कहीं भी गेहूं की फसल दिखाई नहीं दे रही है।
विज्ञापन

अनाज मंडियों में अभी तक 302445 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है, जो गत वर्ष से ज्यादा है। अभी गेहूं के आने का सिलसिला जारी है। मंडियों में जो गेहूं बचा है उसका भी उठान तेजी से किया जा रहा है। -जतिन मित्तल, डीएफएससी, यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें