संवाद न्यूज एजेंसी
छछरौली। सलेमपुर खादर में दोपहर को अज्ञात कारणों से गेहूं के फानों में आग लग गई। इससे करीब 30 एकड़ गेहूं के फाने व एक किले का भूस जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
गेहूं के अवशेष में लगी आग से देवेंद्र सिंह गांव ताहरपुर के 10 एकड़, जीतराम सलेमपुर खादर के ढाई एकड़, प्रदीप कुमार सैनी के 10 एकड़, कर्मवीर अशाहबपुरा के आठ एकड़ के फाने जल गए। वहीं एक एकड़ का भूस जल कर राख हो गया। लोगों ने इसकी सूचना दमकल को दी। दमकल की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
देवेंद्र सिंह ने बताया कि दोपहर में उन्हें सूचना मिली थी कि उनके गेहूं के अवशेषों में आग लगी हुई है। हवा चलने से आग पास के खेतो में भी फैल गई। उन्होंने बताया कि गेहूं की कटाई उन्होंने मशीन से करवाई थी और अवशेष भूसे ले लिए रखा हुआ था, जोकि जलकर राख हो गया। आग लगने से पास के खेतों में पड़ा भूसा और अवशेष भी जल गए। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।