संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापनगर। खंड के बहादरपुर गांव में खेत में काम कर रहा 30 वर्षीय सोनू बिजली तार की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
घोड़ो पीपली गांव निवासी सोनू मजदूरी करता था। इन दिनों गेहूं की कटाई का कार्य चल रहा है। जिसमें सोनू बहादरपुर गांव में थ्रेसिंग मशीन पर मजदूरी करने के लिए गया हुआ था। जहां खेत में बिजली जी तार नीचे पड़ी हुई थी। इस दौरान वहां से गुजरते हुए सोनू तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह बुरी तरह से झुलस गया। उसे अस्पताल में लेकर आए। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक अभी अविवाहित था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।