फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: खैर तस्करों ने वनकर्मियों को कुचलने का किया प्रयास

Tue, 29 Apr 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर (यमुनानगर)। छप्पर थाना क्षेत्र के गूगलो गांव के पास खैर तस्करों ने वन विभाग की गाड़ी को टक्कर मारकर वन कर्मचारियों को कुचलने का प्रयास किया। कर्मचारियों ने कूदकर अपनी जान बचाई। पीछा कर वन कर्मचारियों ने एक आरोपी को पकड़ लिया और एक भागने में सफल रहा। करीब छह लाख रुपये की खैर की लकड़ी बरामद की गई। छप्पर थाना पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
आमवाली बीट इंचार्ज वन रक्षक टेकचंद ने बताया कि रात करीब साढ़े आठ बजे वह शुल्लावाला बीट इंचार्ज वन रक्षक सचिन मलिक के साथ गश्त कर रहा था। तभी उन्हें सूचना मिली थी आमवाली बीट से कटे खैर के दो पेड़ छीलकर हौंडा सीआरपी कार में भरकर दो खैर तस्कर बेचने के लिए जाटोवाला, मुसींबल व गुगलो से होते हुए छप्पर थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव की तरफ जाएंगे। इस सूचना पर दो टीमें गठित की गई।
विज्ञापन

एक टीम में वन दरोगा संजीव, योगेश, महबुब खान थे। दूसरी टीम में वन रक्षक सुरेंद्र व राजेंद्र थे। वन दरोगा संजीव की टीम ने गुगलो गांव के पास नाकाबंदी कर जांच शुरू की। लगभग रात करीब सवा दस बजे एक हौंडा सीआरपी कार नेशनल हाईवे की तरफ से गुगलो गांव की तरफ आती दिखाई दी। रोकने आरोपी खैर तस्करों ने कार कर्मचारियों के ऊपर चढ़ाने का प्रयास किया।
इसके बाद कार उनकी सरकारी गाड़ी को टक्कर मारकर हसनपुर की तरफ फरार हो गए। उनकी टीम ने उनका पीछा किया। इस दौरान वन रक्षक सुरेंद्र व राजेंद्र की टीम भी मौके पर पहुंच गई। दोनों टीमों ने खैर तस्करों का पीछा किया। तभी उन्हें सूचना मिली कि खैर तस्कर हसनपुर गांव स्थित एक पोल्ट्री फार्म में छिपे हुए है।
जिसके बाद उनकी दोनों टीमों ने पोल्ट्री फार्म में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान उन्होंने यहां एक खैर तस्कर को काबू किया। जबकि दूसरा तस्कर उन्हें चकमा देकर फरार हो गया। तस्कर के पास से बरामद कार में भारी मात्रा में छिले हुए खैर के पीस बरामद हुए। जिनकी कीमत करीब छह लाख रुपये बताई जा रही है। पकड़े गए आरोपी की पहचान प्रताप नगर थाना क्षेत्र के नागल पट्टी गांव निवासी आसिफ के रूप में हुई। वहीं भाग निकले आरोपी की पहचान जाटोंवाला गांव निवासी तालीब के रूप में बताई गई।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी आसिफ ने बताया कि यह खैर उन्होंने आमवाली बीट के क्षेत्र से काटकर चोरी किया है। आरोपी बरामद खैर का कोई कागजात व दस्तावेज नहीं दे पाया। मामले की सूचना छप्पर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के खिलाफ सरकारी कर्मचारियों पर गाड़ी चढ़ाकर मारने का प्रयास करने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें