फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अस्पताल से छुट्टी मिलते ही बदमाशों को रिमांड पर लेगी पुलिस

Tue, 29 Apr 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। महलांवाली के नजदीक पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए मारवा खुर्द निवासी रजत उर्फ रिंकू व यतिन अभी अस्पताल में उपचाराधीन है। मंगलवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलने का अनुमान है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पुलिस उन्हें रिमांड पर लेगी।
दोनों आरोपियों की टांगों में गोलियां लगी थीं। इससे वे घायल हो गए। इसी के चलते पुलिस उन्हें काबू कर सकी थी। उनका तीसरा साथी अंधेरा का फायदा उठा फरार हो गया था। पुलिस की अभी तक की जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने लूट की पांच वारदातों को अंजाम दिया है। तीनों आरोपियों ने 24 अप्रैल को थाना साढौरा क्षेत्र में लूटपाट की थी। इसी तरह 22 फरवरी को थाना छप्पर क्षेत्र से एक दुकान से गन प्वाइंट पर दुकान के गुल्लक से नकदी लूट कर भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह 18 फरवरी को थाना सदर जगाधरी के गांव महलांवाली से गैस एजेंसी से गन प्वाइंट पर पैसे लूट कर भाग गए थे। इसकी अतिरिक्त आरोपियों ने एक कार में सवार होकर थाना शहर जगाधरी से गन प्वाइंट से सब्जी वाले से पैसे लूटकर फरार हो गए थे। सदर थाना प्रभारी तरसेम का कहना है कि आरोपियों को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड पर अन्य वारदातों का भी खुलासा होगा। फिलहाल आरोपी पुलिस कस्टडी में अस्पताल में उपचाराधीन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें