फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 साल की उम्र में करवाई जा रही थी दो लड़कियों की शादियां, टीम ने मौके पर पहुंचकर रुकवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। महिला एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी की टीम ने औरंगाबाद व दुर्गा गार्डन कॉलोनी में की जा रही दो नाबालिग लड़कियों की शादियां रुकवाई। दोनों लकड़ियों की उम्र 16 साल थी। दोनों तरफ शादी की पूरी तैयारियां हो चुकी थी। इससे पहले फेरे होते टीम ने दबिश देकर शादियां रुकवा दी और बिना वधु के बरात को लौटा दिया। अधिकारियों ने दोनों नाबालिगों के परिजनों को चेतावनी दी कि यदि उन्होंने बालिग होने से पहले लड़कियों की शादी की तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

महिला एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी कार्यालय के प्रोटेक्शन ऑफिसर भानू गौड़ ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि औरंगाबाद के मंदिर में और दुर्गा कॉलोनी कॉलोनी में नाबालिगों की शादियां की जा रही है। सूचना पर वह सहायक देवेंद्र शर्मा, एसपीओ राजीव कुमार, एमपीडब्ल्यू अशोक कुमार व संजीव कुमार के साथ पहले औरंगाबाद के मंदिर में पहुंचे। यहां पर एकता विहार कॉलोनी निवासी 16 साल की एक लड़की की शादी की जा रही थी। गांव पतासगढ़ निवासी 25 साल के युवक से उसकी शादी होनी थी। जब वे मौके पर पहुंचे तो परिजनों ने शादी की सभी तैयारियां कर ली गई थी। उन्होंने परिजनों से लड़की के उम्र के प्रमाणपत्र दिखाने को कहा, जिसमें लड़की की उम्र 16 साल थी, जिसके बाद उन्होंने शादी को रुकवा दिया। वहीं, परिजनों को समझाया गया कि 18 साल से कम उम्र की लड़की की शादी करना गैर कानूनी है। यदि वे ऐसा करते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। साथ ही उन्हें चेतावनी दी कि यदि उन्होंने लड़की के बालिग होने से पहले उसकी शादी की तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
सात फेरे लेने से पहले पहुंची टीम, लड़की बोली, जबरन हो रही मेरी शादी
प्रोटेक्शन ऑफिसर भानू गौड़ ने बताया कि औरंगाबाद के बाद उनकी टीम दुर्गा गार्डन में पहुंची। यहां पर भी 16 साल की लड़की की शादी पंचकूला निवासी 25 साल के युवक से हो रही थी। जब टीम मौके पर पहुंची तो लड़का नाबालिग से सात फेरे लेने वाला था। इससे पहले वे सात फेरे लेते टीम ने शादी रुकवा दी। टीम ने नाबालिग लड़की से बातचीत की तो उसने अपनी उम्र 16 साल बताई। लड़की यह शादी नहीं करना चाहती थी। लेकिन परिवार के लोग जबरदस्ती उसकी शादी करवा रहे थे, इसके बाद टीम ने लड़की की काउंसलिंग कराई। दस्तावेजों की जांच करने पर लड़की की उम्र 16 साल मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें