फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी होते हुए यमुनानगर के रास्ते हरियाणा में प्रवेश करेगा मानसून

विज्ञापन
weather in yamunanagar - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
यमुनानगर। मौसम विभाग द्वारा प्रदेश में इस बार अच्छा मानसून होने की उम्मीद जताई है। पहले 27 जून को मानसून आना था, लेकिन बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इससे मानसून तेजी पकड़ रहा है और 24 जून को पश्चिमी यूपी होते हुए यमुनानगर के रास्ते हरियाणा में प्रवेश करने की संभावना है। इससे पहले रविवार से मंगलवार तक प्री-मानसून की बौछार पड़ने के भी आसार बने हुए हैं। मौसम में बदलाव को देखते हुए किसानों के चेहरे खिल गए हैं और अब खरीफ की फसल की बुआई अच्छे से हो सकेगी।
विज्ञापन

वहीं 24 जून को यमुनानगर, पंचकूला व अंबाला जिलों और अगले दिन दिल्ली एनसीआर के जिलों में मानसून पहुंचेगा। मौसम विभाग चंडीगढ़ के अधिकारियों के मुताबिक एंटी साइक्लोन बनने के कारण मानसून की गति पिछले कई दिन से कमजोर पड़ गई थी। जो अब कम दबाव होने से तेजी पकड़ रहा है।
कृषि उपनिदेशक डॉ. सुरेंद्र यादव ने बताया कि बरसात में खरीफ की फसल की बुआई में तो तेजी आएगी ही साथ ही जो किसान फसल लगा चुके हैं, उन्हें पानी नहीं देना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि इस बार अच्छा मानसून होने की उम्मीद है। जिससे कृषि क्षेत्र को काफी फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें