यमुनानगर। ट्विनसिटी में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को पांच नए पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें से तीन लोग ज्वैलर्स परिवार से हैं। जिसमें पिता और उसके दो बेटे पहले ही पॉजिटिव मिले थे। उनके पास करने वाले और परिवार के अन्य सदस्यों के भी सैंपल लिए गए। जिनमें मॉडल टाउन में दो महिलाएं और दो पुरुष संक्रमित मिले हैं। वहीं सात साल की बच्ची जगाधरी में पॉजिटिव मिली है। सीएमओ डॉ. विजय दहिया ने बताया कि अभी बच्ची की मां की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जिले में अब 80 केस कोरोना के हो चुके हैं। इसमें से कुल एक्टिव केस 49 हैं। कोविड-19 ईएसआई अस्पताल में 44 कोरोना पॉजिटिव भर्ती हैं। शुक्रवार को पांच केस आने से ये संख्या 49 हो गई है।