फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बारिश के बाद बदला माैसम, 32.4 डिग्री रहा अधिकतम तापमान

Sun, 14 Jun 2026 03:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। जिले में दो दिन हुई बारिश के बाद मौसम लगातार सुहाना बना हुआ है। शनिवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवाओं के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली। धूप की तीव्रता कम रहने से अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान करीब 13 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलती रहीं।
विज्ञापन

शनिवार सुबह मौसम अपेक्षाकृत ठंडा रहा और सूरज के दर्शन नहीं हुए। करीब दस बजे कुछ समय के लिए धूप निकली, लेकिन जल्द ही बादलों की ओट में सूरज छिप गया। पूरे दिन बादलों और धूप के बीच आंख-मिचौली का सिलसिला चलता रहा, जिससे वातावरण में हल्की गुलाबी ठंडक महसूस की गई।
बारिश के बाद तापमान में आई गिरावट और ठंडी हवाओं के कारण लोगों ने उमस और तेज गर्मी से राहत महसूस की। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी मौसम का आनंद लेते हुए लोगों की चहल-पहल देखने को मिली।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि रविवार को भी जिले में मौसम सुहाना बने रहने की संभावना है। सोमवार को भी मौसम परिवर्तनशील रह सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान जताया गया है। विभाग ने लोगों को बदलते मौसम के बीच स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें