फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना क्रेशर से नमूने भरने पर अधिकारियों को बनाएंगे बंधक : गुर्जर

Sat, 15 Feb 2025 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर में गन्ना क्रेशर कारोबार से जुड़े किसानों को परेशान करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि प्रशासन जबरदस्ती नमूने भरकर परेशान कर रहा है। यदि प्रशासन मनमानी करके गन्ना क्रशरों को परेशान करेगा तो भाकियू क्रेशर पर जाने वाले प्रशासनिक अधिकारी को वहीं बंधक बनाएगी।
सुभाष शनिवार को अपने कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह क्रेशर किसान और मजदूर की आमदनी का साधन है। जब किसान को गेहूं बजाई के समय अपनी गन्ना डालना पड़ता है तो इन क्रशरो पर ही किसान अपना गन्ना डालकर समय पर गेहूं की बजाई करता है।
विज्ञापन

जब भी छोटे और मध्यवर्गीय किसान ने घर में कोई पैसों की जरूरत पड़ती है तो अपनी ट्राली में गन्ना डालकर क्रेशर पर ले जाते हैं और तुरंत भुगतान करके अपना काम चलाते हैं। उन्होंने कहा कि बिलासपुर क्षेत्र में लगे सैकड़ों गन्ना क्रेशरो पर प्रशासन झूठे नमूने भरकर उनको डराते हैं। एक तरफ सरकार कहती है कि किसान अपने लघु उद्योग चलाकर अपना गुजारा करें। दूसरी तरफ नमूने भरकर उनको डराया जा रहा है।
सरकार का ध्यान जो लगातार ओवरलोड ट्रक प्रशासन की मिलीभगत से चल रहे हैं जिनसे लगातार हर रोज आम लोगों के जाने जा रही है उनकी तरफ कोई ध्यान नहीं है। गुर्जर ने कहा कि अगर किसी गन्ना क्रेशर पर प्रशासन का कोई भी अधिकारी पहुंचेगा तो भारतीय किसान यूनियन की टीम उससे पहले वही पहुंच जाएगी और उनको बंधक बनाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर कोई गन्ना क्रेशर का मालिक खराब गुड़ या शक्कर बन रहा है तो उसका नाम उजागर करें और उसके खिलाफ कार्रवाई करें। भारतीय किसान यूनियन प्रशासन के इस घटिया हरकतों पर कड़ा निर्णय लेगी। इ, मौके पर दीप राणा प्रदेश उपाध्यक्ष, सुभाष शर्मा सबीलपुर जिला प्रभारी, मानसिंह मजाफत, जसबीर अजीजपुर, सुभाष हरतौल, सुखदेव सलेमपुर, राजीव तेजली आदि किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें