फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों की सुविधाएं बनाएंगे बेहतर : चौहान

Wed, 05 Mar 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह बार रूम के सभागार में हुआ। समारोह में विक्रांत सिंह चौहान ने प्रधान, सोनिया रोहिल्ला ने उप-प्रधान, विशाल गर्ग (अग्रवाल) ने महासचिव, शुभम गौतम ने सह-सचिव और शुभम पाल ने कोषाध्यक्ष की शपथ ली। नवनियुक्त प्रधान विक्रांत सिंह चौहान ने कहा कि कोर्ट परिसर में वकीलों की सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बेंच और बार के संबंध पहले ही काफी मधुर रहे हैं। संबंधों को और बेहतर बनाने का हर संभव प्रयास करेंगे। बार एसोसिएशन के सभी सदस्यों के साथ मिलकर काम करेंगे। समारोह में जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमेश चंद्र डिमरी सहित अन्य सभी न्यायाधीश, डीसी पार्थ गुप्ता, चेयरमैन उपभोक्ता फोरम राजबीर सिंह, देसवाल पुलिस अधीक्षक यमुनानगर और बार एसोसिएशन बिलासपुर की नवनियुक्त कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ-साथ जिला बार एसोसिएशन, जगाधरी के सदस्यों ने हिस्सा लिया। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को चुनाव अधिकारी गुरमेल सिंह मानीपुर व अतिरिक्त चुनाव अधिकारी गुरजीत सिंह सांगवान ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई और प्रमाणपत्र प्रदान किए। जिला बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान अरुण ढांडा ने अपने कार्यकाल का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया और आय व व्यय संबंधित दस्तावेजों को नए निर्वाचित प्रधान विक्रांत सिंह चौहान को सौंपा। मंच का संचालन महासचिव विशाल गर्ग (अग्रवाल) ने किया। कार्यक्रम के उपरांत नई कार्यकारिणी द्वारा सभी सदस्यों व अतिथियों के लिए सहभोज का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें