फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पुलिस ने छतों पर चढ़कर की परीक्षा केंद्रों की निगरानी

Wed, 05 Mar 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की मंगलवार को 12 वीं के विज्ञान व वाणिज्य संकाय के दो विषयों की परीक्षा जिले के 57 केंद्रों पर शांतिपूर्वक हुई। इस दौरान नकल रोकने के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध रहे। वहीं पुलिस कमियों ने केंद्रों की छतों से परीक्षा की निगरानी की।
मंगलवार को 12वीं के विज्ञान संकाय के भौतिक विज्ञान व वाणिज्य संकाय के अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर सुरक्षा व नकल रोधी कड़े प्रबंध किए गए थे। परीक्षा शुरू होने से पूर्व सभी केंद्रों के अंदर व बाहर पुलिस तैनात रही। किसी बाहरी व्यक्ति को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया। सभी केंद्रों पर परीक्षा अपने निर्धारित समय पर दोपहर साढ़े 12 से साढ़े तीन बजे तक हुई।
विज्ञापन

कड़ी जांच के बाद परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया। प्रवेश से पूर्व सभी परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र पर बने क्यूआर कोड की स्केनिंग की गई। परीक्षा के लिए विद्यार्थी निर्धारित समय से पहले केंद्र पहुंच गए थे। परंतु सभी को निर्धारित समय पर ही प्रवेश दिया गया। इस दौरान केंद्रों के बाहर विद्यार्थियों ने आपस में अध्यापकों से परीक्षा को लेकर चर्चा की।
परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में तनाव व डर देखने को मिला। पंरतु परीक्षा के बाद सभी विद्यार्थी खिलखिलाते हुए बाहर आए। विद्यार्थियों ने बताया कि परीक्षा बेहद शानदार रही। दोनों संकायों के प्रश्नपत्र काफी आसान थे और कोई बाहरी प्रश्न नहीं था। सभी प्रश्न पाठ्यक्रम से पूछे गए थे, जिसकी सभी ने अच्छी तैयारी की थी।
वहीं दूसरी तरफ केंद्रों पर उड़नदस्तों का निरीक्षण भी जारी रहा। परीक्षा के लिए सात उड़नदस्ते बनाए गए हैं। सभी अधिकारियों ने अलग-अगल केंद्रों का निरीक्षण किया। जिला शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। किसी केंद्र पर नकल संबंधी कोई मामला सामने नहीं आया है। नकल रहित परीक्षा को लेकर केंद्रों पर सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।
अधिकारियों ने किया केंद्रों का निरीक्षण

पेपर आउट होने व पुलिस अधिकारियों पर गाज करने की फजीहत के बाद सभी परीक्षा केंद्रों पर सख्ती बढ़ा दी गई है। परीक्षा को लेकर डीसी, एसडीएम, डीईओ व बोर्ड की फ्लाइंग केंद्रों का निरीक्षण कर रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को भी अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। डीसी व एसडीएम की फ्लाइंग ने अलग अलग केंद्रों पर निरीक्षण कर नकल रहित परीक्षा के प्रबंधों का जायजा लिया। वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी ने स्टेशन के पास स्थित पुरानी सब्जी मंडी और गोबिंदपुरी रोड डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। मॉडल टाउन के दयानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के केंद्र में डीएसपी व शिक्षा विभाग की फ्लाइंग ने निरीक्षण किया।


पहले था तनाव

हिमांशु ने बताया कि अर्थशास्त्र की परीक्षा को लेकर थोड़ा डर व तनाव था। चूंकि अर्थशास्त्र सांख्यिकी पर आधारित है। जिसके लिए अच्छी तैयारी की थी। परंतु प्रश्नपत्र मिलने के बाद सारा तनाव दूर हो गया। प्रश्नपत्र सरल तैयार किया हुआ था। जिसके उत्तर देने में परेशानी नहीं हुई। परीक्षा अच्छी होने से वह बेहद उत्साहित हैं।

प्रश्न पत्र देख मिली खुशी

अजय ने बताया कि परीक्षा को लेकर अच्छे से तैयार की थी। फिर भी इसे लेकर काफी डर था। परंतु सरल प्रश्नपत्र ने सारी परेशानी व डर दूर कर दिया। पहले लगा था कि परीक्षा बहुत कठिन होगी और सिलेबस से बाहर से भी प्रश्न पूछे जाएंगे। परंतु प्रश्नपत्र बेहद सरल था। जिससे देखकर काफी खुशी मिली।

अच्छी तैयारी की थी

कुन्नु शर्मा ने बताया कि बोर्ड की परीक्षा को लेकर कई दिनों से तैयारी कर रहे थे। बोर्ड की परीक्षा होने के चलते थोड़ा डर व तनाव तो बना रहता है। परंतु कठिन विषयों की परीक्षा अच्छी होने से उनका मनोबल व उत्साह बढ़ गया है। जिससे अन्य परीक्षाएं भी अच्छी होंगी। परीक्षा अच्छी होने से अंक भी अच्छे आएंगे। उनकी दोनों परीक्षाएं शानदार रही हैं।
विज्ञापन


दोनों प्रश्न पत्र थे सरल

वंश ने बताया कि परीक्षा को लेकर पूरी तैयारी की थी। सभी विद्यार्थियों की परीक्षा अच्छी हुई है। दोनों परीक्षाओं के प्रश्न पत्र सरल थे, जिससे उनका मनोबल बढ़ा है। आसान प्रश्नों के उत्तर देने में कोई दिक्कत नहीं हुई। सभी प्रश्न पाठ्यक्रम से लिए गए थे, जो उन्होंने कक्षा पढ़े और स्वयं से अध्ययन भी किया था। परीक्षा अच्छी होने से वे बेहद खुश हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें