फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को तनाव कम करने के बताए तरीके

Tue, 07 Nov 2023 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल में तनाव से मुक्ति को लेकर विशेषज्ञ व्याख्यान करवाया गया। जिसमें विद्यार्थियों को तनाव होने के कारण व इसे कम करने के तरीकों की पूर्ण जानकारी दी गई। व्याख्यान में मुख्य वक्ता महर्षि मार्कंडेश्वर विश्वविद्यालय से विक्रांत विशिष्ट व रॉबिन वालिया रहे।
विक्रांत वशिष्ठ ने विद्यार्थियों को बताया कि आधुनिक समय की प्रतिस्पर्धा में हर कोई आगे निकलना चाहता है। हर कोई जीतना चाहता है, जिससे हर व्यक्ति जल्दबाजी में सारे कार्य पूर्ण कर लेना चाहता है। कार्य का यह दबाव ही विद्यार्थियों में मानसिक तनाव का कारण बन गया है। विद्यार्थी जीवन में भी प्रतिस्पर्धा बहुत बढ़ गई है। अधिकतर विद्यार्थी अपने कॅरिअर को लेकर चिंतित रहते हैं। यह एक प्राकृतिक प्रवृत्ति है, लेकिन कई बार इसका नकारात्मक प्रभाव दिखाई देता है। वह मानसिक व शारीरिक रूप से अस्वस्थ रहने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को कहा कि उन्हें अपनी रुचि अनुसार विषयों का चयन करना चाहिए। समय सारणी के अनुसार पढ़ाई करनी चाहिए। वहीं अन्य खेल, टीवी देखने, दोस्तों से मिलने, परिवार संग समय बिताने की भी दिनचर्या निर्धारित करनी चाहिए। स्कूल प्राचार्या डॉ. बिंदु शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों को ही नहीं बल्कि सभी को अपने खान पान का ध्यान रखना चाहिए। संतुलित भोजन खाएं और नियमित कुछ देर व्यायाम करें। इससे शरीर रोगों और मस्तिष्क तनाव से दूर रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें