फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गांवों में पानी की गुणवत्ता जांच रही वाटर टेस्टिंग मोबाइल वैन

Fri, 21 Mar 2025 03:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
वाटर टेस्टिंग मोबाइल वैन के साथ मौजूद विभाग की टीम। डीआईपीआरओ
विज्ञापन
छछरौली। जिले की ग्राम पंचायत के पेयजल की गुणवत्ता को जांचने के लिए मोबाइल लैब वैन 11 मार्च से ग्राम पंचायतों की विजिट कर रही है। इसी शृंखला में वीरवार को मोबाइल लैब ने ग्राम पंचायत पंजेटों, मुंडाखेड़ा, मांडखेड़ी, मीरपुर, सलेमपुर बांगर, मामली, चाहड़ों ग्राम पंचायत के ट्यूबवेलों पर जाकर पानी के सैंपल लिए। उनके पानी की जांच की गई।
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की जिला सलाहकार रजनी गोयल ने बताया कि सृष्टि में पानी का विशेष महत्व है। शुद्ध जल ही हमें स्वस्थ रखता है। जल जीवन मिशन व जल शक्ति अभियान के तहत ही यह संदेश शासन प्रशासन द्वारा लगातार आम जन तक पहुंचाया जा रहा है। विभागीय टीम जहां गांव-गांव जाकर जल संरक्षण एवं जल की गुणवत्ता, शुद्ध पेयजल के प्रति ग्रामवासियों को जागरूक कर रही है। वाटर टेस्टिंग मोबाइल लैब भी इसी कार्य को पूरा करेगी। गोयल ने बताया कि वाटर टेस्टिंग मोबाइल लैब एक आधुनिक उपकरण है।
इसके द्वारा गांव में पानी की गुणवत्ता जांचने के लिए मौके पर ही पानी की जांच की जा सकती है। यह पानी जांच करने की एक चलती-फिरती लैब है। दूर दराज के इलाकों में आने वाले रिमोट एरिया में यह सबसे उपयोगी साबित होती है। वहीं महामारी व आपातकाल की स्थिति पैदा होने पर यह मोबाइल लैब के माध्यम से किसी भी गांव में कुछ समय तक स्टेशन लैब के रूप में भी स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि यह मोबाइल वैन जिले में 31 मार्च तक गांव-गांव जाकर पानी की जांच करेगी। एक दिन में करीब सात से आठ गांव के पानी के सैंपल लेकर मुख्यत: टीडीएस, पीएच, टर्बिडिटी, आयरन, हार्डनेस फ्लोराइड, नाइट्रेट, सल्फेट व जिंक तत्वों की जांच कर रही है। उन्होंने ग्रामवासियों को जल संरक्षण एवं विभाग के शिकायत निवारण केंद्र के टोल फ्री नंबर 18001805678 के बारे में भी जागरूक किया। 21 मार्च को लैब माधो हल्दरी, हल्दरी गुजरान, तेलीपुरा, जयरामपुर खालसा, खदरी, छोटा दमोपुरा, बड़ा दमोपुरा की ग्राम पंचायत के ट्यूबवेल पर जाकर पानी की केमिकल जांच करेगी। इस अवसर पर उज्ज्वल केमिस्ट, सेवानंद, ऑपरेटर दिलीप कुमार व अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें